श्री बांके बिहारी जी का पावन प्राकट्य
संवत 1562 में संगीत शिरोमणि स्वामी श्री हरिदास जी महाराज निधिवन की कुंजों में तानपूरा लेकर श्यामा-श्याम की नित्य संगीत सेवा करते थे। उनके भक्तिमय स्वरों से मुग्ध होकर श्री राधा-कृष्ण ने एक युगल रूप में दर्शन दिए, जो कालांतर में श्री बांके बिहारी जी के रूप में प्रतिष्ठित हुए।
"माई री सहज जोरी प्रकट भई, जुग जुग जियौ विहारी-विहारिनि।"
बिहारी जी के दर्शन में पर्दा बार-बार इसलिए खींचा जाता है ताकि भक्त और भगवान की आँखें लगातार न मिलें, क्योंकि बिहारी जी अपने भक्तों के प्रेम में इतने भावुक हो जाते हैं कि उनके साथ ही चल देते हैं।